आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं। जो शिशु के दिमाग को तेज करने में और आपके बच्चे को स्मार्ट बनाने में मदद करते हैं।
Third party image reference
  • इसीलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला को फोलिक एसिड से भरपूर आहार जैसे पालक व् अन्य हरी सब्जियां, मसूर की दाल, चुकंदर, गाजर आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए।
  • बच्चे के दिमाग की कोशिकाओं के बेहतर विकास के लिए प्रेगनेंसी के दौरान महिला को प्रोटीन युक्त आहार को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
  • अंडे में कोलिन नामक एमिनो एसिड मौजूद होता है जो पेट में पल रहे बच्चे के दिमाग के लिए बहुत जरुरी होता है, ऐसे में यदि आप चाहती है की आपका होने वाला बच्चा स्मार्ट हो तो इसके लिए रोजाना दो अंडे जरूर खाएं, लेकिन ध्यान रखें की अंडे अच्छे से पके हुए हो।
  • बच्चे के दिमाग के उत्तकों के बेहतर विकास के लिए प्रेग्नेंट महिला को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर आहार का सेवन भी करना चाहिए, और मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, और यदि प्रेग्नेंट महिला मछली का सेवन करती है तो इससे आपके होने वाले बच्चे को स्मार्ट बनने में मदद मिलती है।
Third party image reference
एंटी ऑक्सीडेंट्स के लिए प्रेग्नेंट महिला को कद्दू के बीज, अखरोट, बादाम, जामुन, टमाटर, एवोकाडो, आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए।
Third party image reference
तो यह हैं कुछ खाद्य पदार्थ जो प्रेग्नेंट महिला को प्रेगनेंसी के दौरान जरूर खाने चाहिए क्योंकि इनके सेवन से आपके पेट में पल रहे बच्चे को स्मार्ट होने में मदद मिलती है।
नोट एक बार अपने डॉक्टर की सलाह भी ले सकते है, क्या खाये और क्या नहीं