Breaking News

प्रेगनेंसी के समय में करें ये काम होगी नोरमल डिलवरी और मूड रहेगा एकदम सही

In the time of pregnancy, it will be normal delivery and mood will be perfect
प्रेगनेंसी में वेट बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसी तरह फिटनेस की कमी के कारण प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में दर्द और तकलीफें होती रहती है।
इसीलिए प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने की कोशिश करें। इसके, लिए ज़रूरी नहीं है कि आप जिम में ही जाएं। अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज़ के साथ आप खुद को एक्टिव रख सकती हैं। इससे, आप एनर्जेटिक रहती हैं और बेहतर नींद और बेहतर मूड भी मिलता है। (Staying Active during Pregnancy)
पैदल चलें:
वॉकिंग या पैदल चलने से आसान एक्सरसाइज़ शायद ही कुछ और हो। इसीलिए, प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी वॉकिंग एक अच्छी कसरत है। सुबह शाम बॉक पर जाएं। पास की दुकानों, हॉस्पिटल या किसी सहेली-रिश्तेदार के घर जाते समय, ज़रूरी हो तो ही टैक्सी या कार की मदद लें। जितना हो सके पैदल चलें। इससे, ना केवल आपकी एक्सरसाइज होगी बल्कि, आपके बच्चे तक को अधिक मात्रा में ऑक्सिज़न पहुंचाने में भी मदद होगी।
सीढ़ियां चढ़ें:
अगर, आपका घर या ऑफिस 2-3 मंजिल ऊपर है, तो लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे, आपको थोड़ी एक्सरसाइज़ करने का मौका मिलेगा।
बहुत देर तक बैठे ना रहें :
जो प्रेगनेंट महिलाएं प्रेगनेंसी को दौरान ऑफिस जाती हैं। वे लंच के बाद थोड़ी देर टहल सकती हैं। इसी तरह, काम के बीच में भी हर घंटे 4-5 मिनट का ब्रेक लेकर वॉक करें। इसी तरह, घर में बैठकर टीवी देखने या कुछ पढ़ते समय भी ध्यान रखें कि आप थोड़ी-थोड़ी देर में ब्रेक लें। बहुत देर तक बैठे ना रहें।

No comments