बारिश में भीगते ही लड़कियों का मन जाता है मचल, जानिए कैसे ?
बारिश का मौसम बहुत ही रोमांटिक मौसम होता है। तेज धूप और गर्मी के बाद बारिश की बूंदे न सिर्फ दिल को सुकून पहुंचाती हैं बल्कि आपके दिल में छिपी कई इच्छाओं को भी अनायास ही जन्म दे देती हैं। ऐसा ही कुछ लड़कियों के भी साथ होता है। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में आखिर क्या करने का मन करता है लड़कियों का।
# बारिश देखते ही सबसे पहले लड़कियों का मन करता है कि वो बारिश में खूब नहाए। गर्मी और उमस के बाद तन को बिगौती बारिश की बछौर न सिर्फ उनके मन को सुकून से भर देत हैं बल्कि सूरज से झुलसी त्वचा के लिए भी वरदान साबित होती हैं।
# लड़की हो या लड़का या फिर हो कोई बुर्जुग बारिश देखते ही हर किसी का मन चाय के साथ पकौड़े खाने का तो जरूर करता है। लड़कियों को वैसे भी चटोरी कहा जाता है। बारिश हुई नहीं कि वो पहुंच जाती हैं किचन में पकौड़े या फिर कुछ चटपटा बनाने।
# लड़कियां अक्सर बारिश में चाहती हैं कि वो अपने पार्टनर के साथ बाईक पर घुमने के लिए जाएं। हल्की-हल्की बारिश के बीच अपने पार्टनर के साथ बाईक पर पीछे बैठने का भी अपना ही एक अलग मजा होता है।
# ज्यादातर लड़कियों को अपने घर की बालकनी में खड़े होकर बारिश को घंटों निहारने का बहुत शौक होता है। खास बात तो यह है कि वो ऐसा घंटों तक कर सकती हैं। हरी भरी हरियाली के बीच बारिश को देखना वाकई आंखों को काफी सुकून देता है।

No comments