शराबी पति से परेशान महिला ने थामा जिसका हाथ, उसने भी दिया इतना बड़ा धोखा

A daughter kidnapped after Rape from sadulpur Churu
30 जनवरी को सादुलपुर थाने में नामजद मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पकड़ा नहीं जा सका है। 20 फरवरी को नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चूरू एसपी से गुहार लगा चुकी पीड़िता मंगलवार को फिर इंसाफ के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है। पीड़िता का कहना है कि आदतन शराबी पति की बेरहमी से परेशान महिला ने जिस युवक धर्मेन्द्र का हाथ थामा उसने 6 महीने तक उसका देहशोषण किया।
बेबस मां की पुकार : हे भगवान...या तो इकलौते बेटे को बिस्तर से खड़ा कर दे, या हमें भी उठा ले!
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता की 17 साल की नाबालिग बेटी को भी हवस का शिकार बना डाला और फिर मौका देखकर बालिका को अगवा कर फरार हो गया। महिला का सादुलपुर पुलिस पर भी आरोप है कि पुलिस भी अगवा बालिका को तलाश करने में कोताही बरत रही है जबकि आरोपी और उसके साथियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
No comments