Home
/
Unlabelled
/
जींदः रिश्ता हुआ कंलकित, दोस्त पीट रहे कह बुजुर्ग मां को गोदाम ले जाकर बेटे ने किया दुष्कर्म

सांकेतिक तस्वीर
मां-बेटे का रिश्ता ममता की डोर से जुड़ा होता और ये ममता पानीपत में शर्मसार हो गई। चार दिन पहले जेल से छूटकर आए 22 वर्षीय बेटे ने 50 वर्षीय मां को गोदाम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर घिनौना अपराध अंजाम दिया। मां ने बेटे के चंगुल से यह कहकर निकली कि वह किसी को नहीं बताएगी।
मां रोते-रोते घर पहुंची और अपने छोटे बेटे के सामने फूट पड़ी। उसे आपबीती बताई, जिस पर छोटा बेटा मां को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस के पास लेकर गया और बड़े भाई के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी बेटा फरार चल रहा है। पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13-17 क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक ने बताया कि वह सात बहन भाई हैं, उनके पिता की 12 साल पहले मौत चुकी है, मां कूड़ा बीनने का काम कर घर का गुजारा चलाती है। युवक ने बताया कि उसका पांचवें नंबर का भाई मर्डर के आरोप में जेल गया था और 20 मार्च को ही जेल से बाहर आया था। वहीं 24 मार्च को भाई अपनी मां को यह कहकर घर से ले गया कि उसके कुछ दोस्त उसे पीट रहे हैं।
मां आनन-फानन में बेटे के साथ उसके पीछे-पीछे घर से निकल पड़ी। वहीं आरोपी मां को एक फैक्टरी के पास ले गया और बेहोश कर दिया। आरोपी ने मां को दीवार से दूसरी तरफ धकेला और फैक्टरी के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं मां ने बेटे को इसके बारे में किसी को नहीं बताने की बात कही, जिसके बाद उसने मां को छोड़ा।
पुलिस के सामने दुपट्टा फैलाकर बेटे पर कार्रवाई की लगाई गुहार
पीड़ित मां ने पुलिस से सामने अपना दुपट्टा फैलाकर बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस स्टेशन में फूट-फूटकर रोई। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला और शांत कराया। बड़े बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पड़कने का भरोसा दिलाया।
जिसे नौ माह गर्भ में रखा, नहीं पता था ममता का गला घोंट देगा
पुलिस स्टेशन में मां ने कहा कि नहीं पता था, जिसे नौ माह तक गर्भ में पाला, नहीं पता था कि ममता का गला घोंट देगा। उन्होंने बताया कि जब आरोपी बेटा आया तो वह खाना बना रही थी। उसे उसके दोस्तों से बचाने गई थी, क्या पता था कि ममता ही शर्मसार हो जाएगी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, आरोपी बेटे की धरपकड़ जारी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Reviewed by kunal
on
06:24
Rating: 5
No comments