Breaking News

दूरदर्शन पर रामायण देख कर लोट पोट हो रहे लोग, इन सीन की तो उड़ चुकी धज्जियां

इस समय दूरदर्शन लोगों के लिए अमृत बनकर आया है। लॉकडाउन के कारण हर टीवी चैनल या तो पुराने सीरियल दिखा रहा है या फिर अपने ही सीरियल के रिपीट लेकिन दूरदर्शन फैन्स के लिए संजीवनी बूटी की तरह 90 के दशक के मशहूर सीरियल वापस लेकर आया।
इनमें रामायण और महाभारत लोगों के सबसे प्रिय सीरियल बने। रोज़ रामायण, सुबह और रात 9 बजे और महाभारत शाम 7 बजे प्रसारित किया जा रहा है।
doordarshan-ramayan-gets-hilarious-memes-going-viral-on-the-internet

और अब रामायण के इतने सारे memes वायरल हो चुके हैं कि पूछिए ही मत। सबसे मज़ेदार बात दरअसल ये कि दूरदर्शन पर इन सीरियलों की वापसी के साथ ही नेटफ्लिक्स, प्राईम और हॉटस्टार जैसे एप तेज़ी से पीछे हो गए।
doordarshan-ramayan-gets-hilarious-memes-going-viral-on-the-internet

और अब लोग एक तरफ जहां रामायण इंजॉय कर रहे हैं वहीं इससे भी ज़्यादा मज़ा ले रहा है ट्विटर जो रामायण के memes रोज़ ही वायरल करता रहता है। तो आप भी देखिए ये मज़ेदार memes और लगा लीजिए ठहाके। 

लक्ष्मण जैसे स्टूडेंट!

टीचर - तुम मुझे बार बार चीटिंग करते दिख रहे हो। मैं तुम्हें एग्ज़ाम से बाहर कर दूंगा।
लक्ष्मण - आप आंखें बंद कर लीजिए प्रभु, मैं आपको दिखाई नहीं दूंगा।

लड़कियों वाले राज़

पहली तस्वीर - लड़कियां मेकअप से पहले (सूर्पणखा का राक्षस अवतार)
दूसरी तस्वीर - लड़कियां मेकअप के बाद (सूर्पणखा का अप्सरा अवतार)

अटेंडेंस वाले भईया मेरी Proxy लगा दो

रामायण में ये एक्टर बार बार कई किरदारों में दिखाई दिए। फैन्स का कहना है कि ये वो स्टूडेंट है जो आवाज़ बदल बदल कर सबकी एटेंडेंस लगवा देता है।

दूर, दूर और दूर

अशोक वाटिका का एक सीन शेयर करते हुए एक ट्विटर वासी ने कहा कि #SocialDistancing उसी ज़माने से प्रचलित थी।

शबरी या राखी

मेरे करण अर्जुन आएंगे। सॉरी सॉरी, राम लखन आएंगे। शबरी ने इसे राखी से पहले बोला था और ये डायलॉग तबसे ही प्रचलन में है।

करेला NOiiiiiii

जब किसी बच्चे की मां उसे करेला खाने को कहती है तो उसका मुंह ऐसे ही बन जाता है।

बाण मारिए प्रभु!

जब कोई बिना पीने वाला दोस्त, सारा चखना खा जाता है तो बाकी दोस्त एक दूसरे से - इसके पेट पर सीधा बाण मारिए प्रभु!

राक्षसी EX!

जब आप अपने एक्स से पूछते हैं कि दो साल भी उसे आपका जन्मदिन कैसे याद है। तो शायद यही जवाब होता होगा - हूं तो राक्षस कुल की लेकिन हमारे अंदर भी भावनाएं होती हैं।

क्या बाबू भईया!

परेश रावल और सुनील शेट्टी की इस तस्वीर को देखकर हमें कुछ भी समझाने की ज़रूरत नहीं है।

कोई ना...कोई ना

जब नेटफ्लिक्स दूरदर्शन के आगे घुटने टेक देता है तो दूरदर्शन दंगल वाले आमिर खान के अंदाज़ में कहता है - कोई ना, नेशनल लेवेल चैंपियन से हारा है तू।

No comments