Breaking News

रोज सेवन करो इन चीजो का तो शरीर बन जाता है बलवान, आइये जानते है

जिस तरह स्मार्टफोन को चार्जिंग करके रोज इस्तेमाल किया जाता है ठीक उसी तरह व्यक्ति भी रोज खाना खाकर अपनी ताकत पूरी करता है l आज हम बात कर रहे है एक ऐसी चीज की जो की हमारे शरीर को 100 अंडो से भी ज्यादा ताकत देती है l और इस चीज का सेवन करके आप भी पहलवानो जैसे ताकतवर बन सकते है । हम जिस चीज की बात कर रहे हैं वह है पीनट बटर । आइए जानते हैं इसके चमत्कारी फायदे –
1. पीनट बटर प्रोटीन के उच्च स्रोतों में से एक है। इसलिए, प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है। 100 ग्राम पीनट में लगभग 25.80 ग्राम प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है, जो प्रोटीन की पूर्ति के लिए एक पर्याप्त मात्रा हो सकती है ।
2. पीनट बटर के फायदे कैंसर को रोकने में भी काम आ सकते हैं, क्योंकि इसमें कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। दरअसल, पीनट रेस्वेराट्रोल नामक पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो एक कारगर पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। पीनट का यह गुण कैंसर से लड़ने में लाभकारी परिणाम दे सकता है ।
3. जितना शरीर के लिए खाना आवश्यक है, उतना ही उसे पचाना भी जरूरी है। भोजन को पचाने में पीनट बटर एक अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, पीनट बटर को फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद कर सकता है ।
4. मानव शरीर के सभी अंग सक्रिय रूप से कार्य करते रहें, इसके लिए जरूरी है कि शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी मिलती रहे। पीनट बटर को ऊर्जा के प्रमुख स्रोत में गिना जा सकता है। पीनट बटर में ऊर्जा की भरपूर मात्रा पाई जाती है और ऊर्जा की पूर्ति के लिए पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है ।
5. पीनट बटर में कई अच्‍छी चीजें मौजूद होती हैं। पीनट बटर की एक सर्विंग से आपको 3 ग्राम एंटी ऑक्‍सीडेंट यानी विटामिन ई मिलता है। इसके साथ ही आपको मैग्‍नीशियम भी मिलता है जो हड्डियों ओर मांसपेशियों की रिकवरी के लिए बहुत अच्‍छा होता है। और साथ ही प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी विटामिन बी6 और‍ जिंक भी मिलता है।

No comments