लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला, बरसाए पत्थर और लाठी-डंडों से पीटा
कोरोना वायरस को देशभर में खौफ का माहौल है। इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पुलिस तक लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है,लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
मुजफ्फरनगर: कोरोना वायरस को देशभर में खौफ का माहौल है। इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पुलिस तक लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है,लेकिन कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। इस खबर सामने आई है कि लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का है। जहां पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पथराव कर दिया। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।
लाठी-डंडों से पीटा और बरसाए पत्थर
मुजफ्फरनगर में पुलिस लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों को समझाने की कोशिश करने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक भीड़ पत्थरबाजी करने लगी जिसमें दारोगा लेखराज सिंह और 2 कांस्टेबल घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक भीड़ ने पुलिस कर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो वहीं दारोगा लेखराज सिंह की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची है। पुलिस के मुताबिक ने बताया कि यह मामला जिले मोरना थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि मोरना में एक पूर्व प्रधान के घर भीड़ थी जहां समझाने पर लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला बोल दिया है। पुलिस ने बताया है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



No comments