Breaking News

सुबह सुबह आलस्य दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

कई लोग सुबह देर से उठने की वजह से परेशान रहते हैं। या तो उन्हें देर तक सोने की आदत होती है या फिर आलस की वजह से वे जल्दी नहीं उठ पाते। सर्दियों के मौसम में तो और भी ज्यादा आलस आता है। ऐसे में आपको काम पर जाने में देरी हो जाती है और बॉस की डांट सुननी पड़ती है।
आलस्य दूर करने के लिए करे ये उपाय:
# अलार्म घड़ी: अलार्म घड़ी को बिस्तर से थोड़ा दूर रखना चाहिए जिससे की अलार्म बजे तो उसे बंद करने के लिए आपको चल कर जाना पड़े। ये समय पर उठने का सबसे अच्छा तरीका है।
# उठना एक चुनौती: सुबह उठने को एक चुनौती के रूप में लें क्योंकि जब भी कोई चुनौती आती है तो खुद-ब-खुद हमारे अंदर उसे पूरा करने के लिए सकरात्मक शक्ति आ जाती है।
# नया करने की सोच: रात को सोने से पहले अगले दिन क्या नया करना है, तय करें। ऐसा करने से आपको उस काम को करने के लिए जिज्ञासा बनी रहेगी और जल्दी उठ सकेंगे।
# पीठ थपथपाएं: अक्सर सुबह जल्दी उठें तो अपनी प्रशंसा करें और सकरात्मक ऊर्जा लाते हुए सोचे कि हां, मैं जल्दी उठ सकता हूं।
# एक्सरसाइज: सुबह उठकर एक्सरसाइज करने की आदत डालें। इससे आप फिट भी रहेंगे और ऑफिस में भी तरोताजा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो लेटे-लेटे ही आंखों की कसरत कर सकते हैं।
# जल्दी सोएं: रात को समय से सोएंगे तो खुद-ब-खुद सुबह जल्दी आंख खुल जाएगी।

No comments