Breaking News

पीएम मोदी ने दीपक जलाने की लोगों से की अपील, जानिए- ज्योतिष अनुसार इसके फायदे

पीएम मोदी ने दीपक जलाने की लोगों से की अपील, जानिए- ज्योतिष अनुसार इसके फायदे

पीएम मोदी ने दीपक जलाने की लोगों से की अपील, जानिए- ज्योतिष अनुसार इसके फायदे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस पर फिर से देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने की लोगों से अपील भी की। प्रधानमंत्री ने 5 अप्रैल को सभी भारतवासियों से कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने के लिए कहा। जिसके लिए उन्होंने अपील की 5 अप्रैल को रात 9 बजे 130 करोड़ देशवासी 9 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट बंद करके बालकनी या दरवाजे में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या अपने फोन की फ्लैश लाइट जलाएं।
शुभ फलदायी बता रहे ज्योतिषशास्त्री...
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिष के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय कहते हैं कि पांच अप्रैल 2020 को रात्रिकाल अर्थात रात्रि नौ बजे पूर्वा फाल्गुनि नक्षत्र है, जिससे सिंह राशि बनती है। जिसका अधिपति सूर्य है। सूर्य परमेश्वर की ज्योति का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोक में अंधकार से प्रकाश की स्थापना करते हैं।

No comments