पति की मौत का सदमा नही झेल पाई गर्भवती पत्नी, दो छोटे-छोटे मासूम हुए बेसहारा
पति की मौत का ऐसा सदमा कि पत्नी भी दुनिया को अलविदा कह गई। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में अपने पति को खोने वाले गीता देवी 3 अप्रैल को डीसा में प्रसव के दौरान खुद भी दुनिया को अलविदा कह गई।
जालोर। पति की मौत का ऐसा सदमा कि पत्नी भी दुनिया को अलविदा कह गई। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में अपने पति को खोने वाले गीता देवी 3 अप्रैल को डीसा में प्रसव के दौरान खुद भी दुनिया को अलविदा कह गई। जानकारी के अनुसार जालौर जिले के भीनमाल उपखंड क्षेत्र दासपा निवासी गणेशराम पुत्र पतराराम देवासी कर्नाटक के रायपुर में कामकाज करते थे।
कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान वह गांव आए हुए थे, सप्ताह भर पहले लॉकडाउन में कोमता से दासपां रोड पर जा रहे थे, इस दौरान उनकी का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना में गणेशराम की मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ ढह गया। उनकी पत्नी गीता देवी गर्भवती थी। वह सदमा नहीं झेल पाई। रो रो कर उसका बुरा हाल हो गया। शरीर में सूजन आ गई थी।
3 अप्रैल को गीता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें गुजरात के डीसा में निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रसव के दौरान गीता देवी दुनिया को अलविदा कह गई । जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई । इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया गया। गणेश राम और गीता देवी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो बेसहारा हो गए हैं। गीता देवी के भाई आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में है। आंध्रप्रदेश की सरकार की अनुमति से जालोर आएंगे।

No comments