Breaking News

वो कर रहा था गंदी करतूत, पकड़ लिया लोगों ने


वो कर रहा था गंदी करतूत, पकड़ लिया लोगों ने
अजमेर.
कायड़ विश्राम स्थली में एक बुजुर्ग ने नाबालिग से छेड़छाड़ की। जायरीन की सूचना पर दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने उसे पकडक़र पुलिस को सौंप दिया। उसके खिलाफ दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम ने गेगल थाना में मामला दर्ज कराया है।
उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती से बुजुर्ग नाबालिग को लेकर उर्स में आया। वह कायड़ विश्राम स्थली में रुका। कुछ जायरीन ने टैंट में उसे नाबालिग से छेड़छाड़ करते देखा। उन्होंने तत्काल दरगाह कमेटी के कर्मचारियों को सूचना दी। बाद में कर्मचारियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। बुजुर्ग के खिलाफ दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम ने गेगल थाने में रिपोर्ट दी। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
बोले दरगाह दीवान..हिंसा से बढ़ा रही लोगों में अलगाव एवं अकेलापन
अजमेर. देश में बढ़ती हिंसक वारदात चिंताजनक है। इससे लोग सामाजिक अलगाव एवं अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सूफीवाद की प्रेम, भाईचारे और शांति के संदेश को आत्मसात करना चाहिए। यह बात दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने कही।
दरगाह स्थित खानकाह देश की दरगाहों के सज्जादानशीन और धर्म प्रमुखों की वार्षिक सभा में उन्होंने कहा कि शांति के माहौल को कमजोर करने वाली किसी भी चीज का इस्लाम में स्थान नहीं है। हिंसा से समस्या का समाधान मुश्किल है। राजनीतिक स्वार्थ के चलते कुछ ताकतें समाज को खतरों का भय दिखाकर देश में अशांति फैलाना चाहती हैं।
नकारात्मक राजनीति खराब
नकारात्मक राजनीति बर्बादी का रास्ता है। दुर्भाग्य से यह राजनीति शिक्षा संस्थानों में भी पहुंच रही है। नकारात्मक राजनीति से कोई समाज ढंग से तरक्की नहीं कर सकता। इस्लाम में शांति को सबसे बड़ी अच्छाई कहा गया है। देशवासियों और खासतौपर मुस्लिमों को सकारात्मक डोर थामने की जरूरत है।

No comments