Breaking News

जयमाल के बाद दुल्हन ने उतार फेंकी वरमाला, बोली- मेरे साथ धोखा हुआ है?


जौनपुर जिले में एक दुल्हन ने जयमाल के बाद शादी से इनकार कर दिया। जब दुल्हन से वजह पूछी गई तो उसने कहा, मुझे बुढ्ढे से शादी नहीं करनी है। वहीं, लड़की के पिता का कहना है कि बिचौलिए के जरिए शादी तय की गई थी। लड़के की उम्र 30 साल बताई गई थी लेकिन हमारे साथ धोखा किया गया।
दुल्हन ने उतारकर फेंक दिया वरमाला
दरअसल, ये मामला जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का है। सरायरुस्तम गांव के रहने वाले राम करण की बेटी ऊषा की शादी अरविंद कुमार के साथ होनी थी। मंगलवार (6 जून) को बारात आई। द्वारपूजा की रस्म के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन पहुंचे। दुल्हन करीब 5 मिनट तक दूल्हे का चेहरा देखती रही। उसने स्टेज पर मौजूद घरवालों से कहा कि मेरे साथ धोखा हुआ है। मैं यह शादी नहीं कर सकती।
लड़की के विरोध करने के बाद भी घरवालों ने जबरन जयमाल करवा दिया। इसके बाद दोनों पक्ष दूल्हा-दुल्हन को आर्शिवाद देने लगे। फिर अचानक स्टेज से लड़की चिल्लाने लगी। उसने पहना हुआ वरमाला उतारकर फेंक दिया। कहने लगी- मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। मैं अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। मुझे बताया गया था कि लड़के की उम्र 30 साल है। वह थोड़ा सा सांवला है। लेकिन यह तो एकदम काला है। इतना ही नहीं, यह बुड्ढा लग रहा है। कुछ भी हो जाए, मैं यह शादी नहीं कर सकती। इसके बाद दुल्हन स्टेज से उतरकर सीधे घर में चली गई।”

“बुढ्ढे से नहीं करनी है मुझे शादी”
उषा ने बताया, ”मैंने गरीबी में इंटर तक की पढ़ाई की है। मेरे पिता से अरविंद के घरवालों ने झूठ बोला। मुझे बुढ्ढे से शादी नहीं करनी।” वहीं, लड़की के पिता ने बताया, ”बिचौलिए के जरिए शादी तय हुई थी। हम लोगों ने भी दूल्हे की फोटो नहीं देखी थी। सिर्फ बताया गया था कि लड़का बिजनेस करता है। उसकी उम्र 30 साल है। इसके बाद हम शादी के लिए तैयार हो गए थे। मुझे जरा भी शक नहीं हुआ कि हमारे साथ इतना बड़ा धोखा हो जाएगा।”

No comments