Breaking News

पाचन शक्ति को बढ़ाने के घरेलू उपाय

आज के समय में सबसे ज्यादा परेशानी खाने के बाद गैस बनने की आती है|ऐसे में पाचन क्रिया के गड़बड़ होने पर पेट संबधी कई समस्याएं होने लगती है| और ऐसे मैं कुछ समँझ नहीं आता हैं की क्या करें | तो आइये आज हम आपको कुछ सेसे उपाय बताते हैं जो आपकी पाचन शक्ति को स्ट्रांग करेगी | फिर आपको कभी भी पेट की समस्याएं नहीं होगी|

Copyright Holder: HealthBeauty
आप धियान से पढ़े और ये उपाय करें |
पाचन शक्ति कैसे बढ़ाने के उपाय
> नींबू
पेट दर्द और गैस जैसी समस्या से निजात पाने में नींबू बहुत असरदार है| नींबू के रस का सेवन करने से शरीर के अंदर के विषैले पदार्थ मूत्र के साथ बाहर निकल जाते है जिससे शरीर को नई ऊर्जा और एनर्जी मिलती है| यह हमारे लीवर को भी मजबूत करता है| नींबू का आप रस भी पी सकते है और इसे चूस भी सकते है|
> ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
ज्यादा पानी पीना लगभग हर समस्या में बहुत जरुरी है| हमें दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए। इससे हमारा पाचन तन्त्र ठीक रहता है| पानी पीने से भोजन आराम से पचता है| अगर आप भोजन को सही से पचाना चाहते है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए|
> भोजन करने के तुरंत बाद ना सोयें
कुछ लोगों की आदत होती है वे देर से खाना खाते है और खाना खाने के तुंरत बाद सो जाते है, इससे पेट संबधी समस्या बढ़ जाता है| मोटापा बढ़ने का भी सबसे अहम कारण यही है।इसलिए रात को जल्दी खाना खाकर सो वाक करने चले जाए जिससे खाना आसानी से पच जाता है और दिक्कत नहीं होती है|
> संतरे का रस
संतरे का रस आपकी कमजोर पाचन शक्ति को मजबूत करने का काम करता है। इसका सेवन करने के लिए आप संतरे के रस के साथ तीन गुना पानी डालकर इसका सेवन करें| इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी और शरीर को जरुरी विटामीन C भी मिलेगा|
पुदीना
पेट की बीमारियों के लिए पुदीना वरदान है| पुदीने का नियमित सेवन करने से आपको गैस की समस्या से निजात मिल जाएगी। आप पुदीने की शिकंजी पीएं| इससे आपको दोगुना फायदा होगा क्योंकि इसमें नींबू और पुदीना दोनों आ जायेंगे|
> फ़ास्ट फ़ूड छोड़ दे
स्वाद के चक्कर में हम फ़ास्ट फ़ूड या जंक फ़ूड का सेवन करते है लेकिन इसके बहुत से नुकसान है| थोड़ी देर का स्वाद हमे बाद में बहुत बड़ी परेशानी दे सकता है| यह हमारे पाचन तन्त्र को खराब कर देता है| इसलिए फ़ास्ट फ़ूड को अलविदा कह दे। महीने में एक-दो बार खा सकते है लेकिन इससे ज्यादा नहीं|
> खाने को आराम से और चबाकर खाएं
कुछ लोगों की खासकर पुरुषों की आदत होती है वे खाने को बहुत तेजी से खाते है| इससे खाना पचता नहीं है और बाद में गैस की समस्या होने लगती है| इसलिए खाने को आराम से और चबाकर खाएं। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है|
> गर्म पानी पीएं
गर्म पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और हमारी पाचन क्रिया को मजबूत करता है। इसलिए रोजाना हल्का गुनगुना पानी पीएं|
> पाचन शक्ति बढाने वाले आहार ले
आप साबूत अनाज,अंगूर, सेब, पालक आदि का सेवन करें क्योंकि यह आहार पाचन शक्ति को बढाने में मदद करते है|
> इन चीजों के सेवन से बचें
फ़ास्ट फ़ूड,तेल युक्त चीजें और जिसमे फैटी एसिड ज्यादा हो ऐसी चीजों को खाने से बचें। इससे पाचन तन्त्र भी खराब होता है और मोटापा बढ़ता है|

No comments