Breaking News

कलंक बना इस गांव का नाम, वजह जानकर हैरान रह जाते हैं सुनने वाले

जयपुर। हमारे देश में आज भी अधिकांश जनसंख्या गांवों में निवास करती है। इसलिए महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत की आत्मा गांवों में निवास करती है। हर किसी व्यक्ति को अपने गांव के नाम पर नाज होता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे गांव के बारे में बता रहे हैं। जिसका नाम वहां के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। रातों रात ये गांव उपहास का कारण बन गया  है।
अब आपको बताते हैं कि आखिर असली मामला क्या है। दरअसल उत्तर प्रदेश के    लखनऊ से लगभग 90 किलोमीटर की दूरी पर एक छोटा सा गांव  स्थित है। जिसका नाम कोरोना है। इस गांव में रहने वाले लोग इतने परेशान हो गए हैं कि गांव का नाम भी खतरनाक वायरस कोरोना की तरह खतरनाक लगता है। स्थानीय निवासी राजू त्रिपाठी ने बताया कि हमारे रिश्तेदार भी हमसे हालचाल पूछने से पहले हमारा मजाक उडाते है।
उसके बाद ही आगे की बात करते है। जिसकी वजह से हम अपने आप को शर्मिंदा महसूस करते है। जब हम उन्हें अपने गांव बुलाते हैं तो उनका एक ही जवाब होता है कि हम कोरोना नहीं जाएंगे। जब हम कहीं पर जाते हैं और कोई हमसे गांव का नाम पूछता है तो हमारे बताते ही दूसरे लोग अलग नजरो से हमारी तरफ देखने लगते हैं।
वे हमसे कहते हैं कि वे कोरोना नहीं जाएंगे। यदि हम किसी अजनबी को बताते हैं कि हम कहां रहते हैं तो वह हंसकर हमें देखता है। अब हम सभी लोग प्रशासन से इस बात की गुहार लगा रहे हैं कि हमारे गांव का नाम बदलकर कोई अलग नाम रख दे।

No comments