Third party image reference
बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने से निलंबित पार्षद और दंगा भड़काने एवं हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन के समर्थन में आरोप लगाया कि उसे मुस्लिम होने की सजा रही है। और ताहिर हुसैन सिर्फ़ इस बात की सज़ा काट रहा है की वो एक मुसलमान है। शायद हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुसलमान होना। तभी क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अमानतुल्लाह के जवाब देते हुये कहा-
गौतम गंभीर ने आप विधायक पर पलटवार करते कहा- सुंदरकांड का पाठ कराने चले...और कुछ सुंदर ना रहा... पर सुनियोजित कांड ज़रूर हुआ। और अपनी ज़ुबान से देश को बाँटने और धर्म पर वार करने का काम आपके विधायक कर रहे हैं। सवाल तो आप की नीयत मे है।
ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मी की हत्या और दंगा भड़काने का आरोप है। उनके विरुद्ध तीन मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस को ताहिर के घर की छत से बोरों में भरकर रखे गए पत्थर और पेट्रोल बम मिले थे। जिसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।