Third party image reference

ऐसा होने पर आप दोनों को धैर्य बनाए रखना चाहिए और अन्य माता-पिता बन चुके दम्पत्तियों से मदद लेनी चाहिए। कई तरह के बदलावों को अपनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है, इसके लिए आपको इनके बारे में सही तरह से समझें। 
यदि इस समय घर का कोई अन्य बच्चा या पति खुद को अकेला महसूस करने लगे, तो ऐसे में आपको उनसे बात करनी चाहिए और उनकी परेशानी समझकर, उनको समझाने का प्रयास करना चाहिए। डिलीवरी के बाद बच्चों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है। इस समय आप और आपके पति बच्चे की देखभाल में पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं। इस स्थिति में साथी के साथ समय न बीता पाने की वजह से आप खुद को दोषी न समझें।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद मनोदशा में बदलाव होना

नॉर्मल डिलीवरी के बाद आपके मूड में बदलाव हो सकता है। सामान्यतः डिलीवरी के बाद दो सप्ताह तक आप अपने मूड में बदलाव महसूस कर सकती हैं। डिलीवरी के अधिकतर मामलों में मनोदशा मे बदलाव की समस्या देखी जाती है और इस समस्या के लक्षण सभी महिलाओं में अलग-अलग भी हो सकते हैं।