Breaking News

बेहद खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर ने बताया उनके जीवनसाथी में होने चाहिए ये गुण, करना चाहती हैं लव-अरेंज शादी

बेहद खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर ने बताया उनके जीवनसाथी में होने चाहिए ये गुण, करना चाहती हैं लव-अरेंज शादी

कोरोना वायरस की वहज से भारतीय पुरुष क्रिकेटरों की तरह से महिला क्रिकेटर्स भी अपने-अपने घरों में हैं और खुद को बिजी रखने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रही हैं। इसी क्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 23 वर्षीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने क्रिकेट फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने बताया कि जो उनका जीवन साथी बनेगा उसमें क्या-क्या गुण होने चाहिए। 
स्मृति मंधाना साल 2017 आइसीसी महिला वनडे विश्व कप के दौरान खूब चर्चा में रही थीं। यही नहीं उनके खेल और खूबसूरती की भी खूब तारीफ हुई थी। वो अब भी भारतीय टीम की बेहतरीन बल्लेबाज हैं। स्मृति मंधाना ने अपने सवाल और जवाब सेशन के दौरान अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इसमें से एक फैन ने उनसे पूछा कि आपका लाइफ पार्टनर बनने के लिए कैसी योग्यता होनी चाहिए। 
स्मृति मंधाना का क्रिकेट करियर अब तक काफी शानदार रहा है। भारत के लिए इस महिला खिलाड़ी ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 81 रन बनाए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 51 मैचों में 2025 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम पर चार शतक और सात अर्धशतक हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंधाना ने अब तक 74 मैचों में 1705 रन बनाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में उनके नाम पर कुल 12 अर्धशतक दर्ज हैं। 

No comments