Breaking News

कोरोना वायरस के कारण इतने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स को टालनी पड़ी अपनी शादियां, जानें

कोरोना वायरस का व्यापक असर पूरे विश्व पर पड़ा है और इसके कारण हर प्रकार के खेलों के आयोजन पर रोक लग गई है। फिलहाल पूरा विश्व लॉकडाउन की स्थिति में है और अपने-अपने स्तर पर इस जानलेवा वायरस से निपटने का प्रयास कर रही है। अब तक खेलों के आयोजन को रोक रहे इस वायरस ने अब आठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की शादी को रोक दिया है।

Third party image reference

इन आठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की रुकी शादी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स आमतौर पर अप्रैल के महीने में शादी करते हैं क्योंकि इसी महीने में ऑफिशियली क्रिकेटिंग सीजन की समाप्ति होती है। एक वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक आठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स की शादी कोरोना वायरस के चलते रुक गई है। इन खिलाड़ियों में एडम जैंपा, जैक्सन बर्ड, डार्सी शॉर्ट, मिचेल स्वेपसन, अलिस्टर मैक्डर्मेट, एंड्र्यू टाई, जेस जॉनसन और केटलिन फ्रिट शामिल हैं। बता दें कि जॉनसन और फ्रिट महिला क्रिकेटर्स हैं।

Third party image reference

अन्य क्रिकेटर्स का क्या हैं हाल?

दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेटर्स लिजेले ली और उनकी मंगेतर तैंजा क्रोनिए साढ़े चार साल से साथ में रह रही हैं। ये दोनों 10 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली थीं, लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते इन्होंने अपनी शादी को स्थगित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले महीने ही लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहने वाली विनी रमन के साथ भारतीय परंपरा के साथ सगाई की थी।

Third party image reference

ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट पर कैसा रहा कोरोना का प्रभाव?

कोरोना वायरस के कारण ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ का पहला मैच खाली स्टेडियम में खेलना पड़ा था और बाद में सीरीज़ ही रद्द हो गई थी। इसके बाद शेफील्ड शील्ड के फाइनल को रद्द करके न्यू साउथ वेल्श को खिताब दे दिया गया था। अन्य सभी प्रकार के क्रिकेट मैचों को भी रद्द कर दिया गया था और 2019-20 सीजन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई थी।

No comments