रामायण सीरियल का हिस्सा रह चुकी है ये मशहूर अभिनेत्री, दिखती है अप्सरा जैसी सुंदर
सीरियल के स्क्रीनप्ले के मुताबिक उन्हें भगवान राम और सीता के विवाह में देरी करने के लिए भेजा गया था। इस सीन को शूट करने के दौरान वह स्वर्ग से उतरी अप्सरा लग रही थी। अपने अप्सरा के लुक पर दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा था कि उन्हें सफेद कॉस्ट्यूम के साथ आम्रपाली स्टाइल में सजाया गया था। आपको बता दें कि दूरदर्शन के बाद जीटीवी चैनल पर भी रामायण शुरू हो गई है।
Third party image reference
दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल "बनूं में तेरी दुल्हन" से की थी। इस सीरियल के लिए उन्हें बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस, फीमेल फ्रेश न्यू फेस और शरद मल्होत्रा के साथ मोस्ट पॉपुलर ऑन-स्क्रीन कपल का भी अवॉर्ड दिया गया था। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर की सीरियल "ये है मोहब्बतें" से जो उन्हें टीवी जगत में एक अलग पहचान दी थी।
Third party image reference


No comments