क्या आप पहचान पाएंगे इस क्रिकेटर को, आईसीसी ने क्रिकेट प्रेमियों को दिया चैलेंज
आईसीसी ने जो ट्वीट किया है उसमें सफेद कलर की एक आकृति है जो कि एक बॉलिंग एक्शन करती नजर आ रही है। आईसीसी ने यूजर्स से उसे पहचानने के लिए बोला है।
इसी बीच एक यूजर ऐसा भी था जिसने जेम्स एंडरसन के पूरे आंकड़ों के साथ ही उनका नाम ट्वीट किया है।
हालांकि कुछ लोगों की इसे लेकर अलग राय है और वो इस तस्वीर को डेल स्टेन की बता रहे हैं। उनका मानना है कि तस्वीर में जो आकृति दिखाई दे रही है वो डेल स्टेन का बॉलिंग एक्शन है।
एक नज़र आईसीसी के इस सवाल पर भी
Third party image reference
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानि आईसीसी ने ट्विटर और फेसबुक पर एक और फोटो शेयर की है। यह फोटो केएल राहुल का एक कोलाज है और आईसीसी ने क्रिकेट प्रशंसकों से इसमें से भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का चेहरा ढूंढने के लिए कहा। आईसीसी ने अप्रैल फूल के मौके पर यह तस्वीर शेयर की थी।

No comments