Breaking News

कोरोना संदिग्ध की जाँच करने पहुँची मेडिकल टीम को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस पर पथराव

-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने कहा कि गाँव के एक व्यक्ति को स्क्रीनिंग के लिए ले जाया जाना था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने मना कर दिया। मेडिकल टीम को घर के अंदर बंधक बना लिया। उन्होंने कहा कि जैसे ही घटना के बारे में जानकारी मिली, एक पुलिस टीम को गाँव में भेजा गया। लेकिन उन पर पत्थरों से हमला किया गया।
मेडिकल टीम को छुड़ाने पहुॅंची पुलिस पर पथराव (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोरोना वायरस संक्रमण पर काबू पाने में लगी मेडिकल टीम के साथ बदसलूकी, मारपीट और पथराव की खबरें आए दिन सामने आ रही है। अब कश्मीर से ऐसी ही खबर आई है। शनिवार (अप्रैल 11, 2020) को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाथुरा गाँव के शेखपुरा इलाके में एक मेडिकल टीम को भीड़ ने बंधक बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, उप-जिला अस्पताल (SDH) चदूरा की मेडिकल टीम एक कोरोना संदिग्ध की स्क्रीनिंग के लिए वाथुरा गाँव गई थी। लेकिन वहाँ के स्थानीय लोगों ने टीम को घर के अंदर बंधक बना लिया। SDH चदूरा के एक अधिकारी ने बताया कि जब मेडिकल टीम ने ट्रेवल हिस्ट्री को लेकर पूछताछ की तो संदिग्ध के परिवार के सदस्यों ने उन्हें घर में ही बंधक बना लिया।

No comments