Third party image reference
अभी कुछ दिनों पहले दिल्ली के भजनपुरा में एक मामला आया था। जिसमें यह पता चला था कि पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या कर ली। काफी दिनों से घर के अंदर से जब पड़ोसियों को कुछ उसमें से गंध आने लगी तब उन्होंने पुलिस को बताया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर देखा तो दंग रह गए, उनके सामने पांच लोगों के शव मिले। जिसमें देखने से यह लग रहा था कि पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या कर ली लेकिन इस बात का खुलासा पुलिस ने पोस्टमार्टम होने के बाद किया और कहा कि यह कोई आत्महत्या नहीं थी। पूरे परिवार को किसी ने मार दिया है, परिवार की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। सभी के गर्दनों के साथ-साथ पूरे शरीर में जख्मों के निशान मिले हैं।
Third party image reference
हमारी जानकारी के मुताबिक परिवार इस नए मकान में जल्दी ही रहने आया था। परिवार में दो पति पत्नी और तीन बच्चे थे। जिनका नाम शंभूनाथ (43), पत्नी सुनीता (38) और बेटी कोमल (16) और बेटा सचिन (1 4) और सबसे छोटे बेटे शिवम के साथ रह रहे थे। मकान में कई दिनों से ताला लगा हुआ था इसीलिए किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब मकान से बदबू आने लगी तब पड़ोसियों को कुछ शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब ताला तोड़कर घर में घुसी तो इस चौंकाने वाली घटना का पता चला और सभी आसपास के लोग या देखकर एकदम से दंग रह गए।