Breaking News

सहेली के पिता ने लूटी अस्मत, कई दिन बाद ऐसे सामने आई हकीकत


छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ उसकी सहेली के पिता ने दुष्कर्म किया था। बच्ची की तबियत बिगड़ने के बाद मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल नगर इलाके की रहने वाली एक 10 वर्षोंय बच्ची 5 मार्च को अपने दो भाइयों के साथ पड़ोस में रहने वाली सहली के घर खेलने के लिए गयी हुई थी लेकिन घर में उसकी सहली मौजूद नहीं थी इसीलिए वो उसका इन्तजार करने लगी।
इसी बीच उसकी सहेली के पिता मनहरण पटेल ने उसके भाइयों को मोबाइल देकर दूसरे कमरे में भेज दिया और बच्ची का मुँह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वहां पहुंची उसकी 17 साल की सहली ने उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया।
जब बच्ची अपनी तकलीफ अपनी एक दूसरी सहेली को बता रही थी तभी उसकी मां ने ये बात सुन ली। मां के पूछने पर बच्ची ने सारी बात मां को बतायी। उन्होंने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
पीड़ित की मां ने पुलिस को ये भी बताया कि आरोपी मनहरण का कांग्रेस के नेताओं से परिचय है और वो कुछ लोगों से केस वापस लेने का दबाव बना रहा है।

No comments