Breaking News

हिंदी का सबसे छोटा और सबसे लम्बा शब्द कौन सा है, क्या आप जानते हैं....?

अपनी मातृभाषा की विशेषताएँ व इसके बारे में रोचक जानकारी जानने की जिज्ञासा अक्सर हर किसी के मन में उठती है।

Third party image reference
यदि आप सिर्फ शब्द की बात करते हैं तो हिंदी का सबसे छोटा शब्द है 'मां'
इसमें सबसे कम अक्षरों का उपयोग किया गया है परंतु यदि किसी शब्द के सबसे वजनदार होने की बात की जाए तो यह एक ऐसा शब्द है जो दुनिया का सबसे वजनदार, प्रभावशाली और बड़ा है क्योंकि माँ से जीवन की उत्पत्ति होती है।
हिंदी भाषा का अब तक निर्मित किया गया सबसे बड़ा शब्द है। लौहपथगामिनिसूचकदर्शकहरितताम्रलौहपट्टिका
24 अक्षरों और 10 मात्राओं व चिह्नों के मेल से बना यह शब्द हिंदी भाषा का सबसे बड़ा शब्द कहलाता है। यह शब्द रेल की पटरियों के किनारों पर लगे हरे रंग के लोहे से बने लिखित निर्देश बोर्ड के लिए प्रयोग किया जाता है तथा हिंदी के अब तक के ज्ञात शब्दों में सबसे बड़ा है। इसमें प्रयुक्त सभी शब्दों के अलग-अलग अर्थ इस प्रकार हैं:
लौह: लोहा। पथ: रास्ता
गामिनी: गमन करने वाली/ चलने वाली
सूचक: सूचना देने वाला
दर्शक: निर्देश करने वाला। हरित: हरा
ताम्र लौह: तांबा मिश्रित लोहा
पट्टिका: लिखने के लिए बनाई गई तख्ती

No comments