Breaking News

मध्यप्रदेश के काले कड़कनाथ मुर्गे का रहस्य जानकर, चौक जाएंगे ?


ज्यादातर लोग सेहत बनाने के लिए और भारी मात्रा में प्रोटीन लेने के लिए देसी मुर्गे और देसी अंडे खाना पसंद करते हैं, लेकिन कई दुकान वाले हमें देसी की जगह नकली मुर्गे और नकली अंडे देते हैं और अगर मुर्गा खाना ही है, तो कड़कनाथ मुर्गा खाइए।


कड़कनाथ मुर्गा मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मिलता है, यह मुर्गा पूरा काला होता है, इसकी स्किन, खून और हड्डियां भी काली होती हैं, लेकिन यह अपना देसी अंडा बिल्कुल सफेद देता है, इस मुर्गे को खाकर लोगों को पूरी तरह संतुष्टि मिल जाती है।


मुर्गे में सामान्य ही प्रोटीन पाया जाता है, लेकिन कड़कनाथ मुर्गे में आम मुर्गे से 25% ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, इस मुर्गे को खाने के बाद लोग काफी तंदुरुस्त हो जाते हैं और जिम जाने वाले लोग, कुश्ती करने वाले लोग इस मुर्गे को खाना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन चाहिए होता है और यह फैट भी बढ़ाता है।


कड़कनाथ मुर्गा पूरा काला होता है, यहां तक की हड्डियां भी काली होती हैं, लेकिन अपने देसी अंडे बिल्कुल सफेद देता है, इस मुर्गी के देसी अंडे सामान्य देसी अंडों से ज्यादा फायदेमंद होते हैं और कड़कनाथ मुर्गी के अंडों में सामान्य अंडो के मुकाबले 20% ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

No comments