Breaking News

पीएम मोदी के आह्वान पर बत्ती नहीं बुझाई तो मुस्लिम परिवार पर हुआ जानलेवा हमला

5 अप्रेल को रात 9 बजे पीएम मोदी के आह्वान पर 9 मिनिट के लिए बत्ती बुझाकर मोमबत्ती न जलाना हरियाणा के जींद में एक मुस्लिम परिवार के लिए जानलेवा साबित हुआ। दरअसल मुस्लिम परिवार और उनके छोटे-छोटे बच्चों पर हथियारो से कुछ लोगों ने हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मामला ठाठरथ गांव का है। हमले में 36 साल के बशीर ख़ान, 34 साल के सादिक़ ख़ान, 32 साल के नज़ीर ख़ान, और 30 साल के संदीप ख़ान घायल हुए हैं। फ़िलहाल जींद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए 2 असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित परिवार ने बताया कि जब 9 बजते ही पूरा परिवार मोमबत्ती जलाने के लिए बालकनी में आया तो नीचे खड़े एक शख्स ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें जलील करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार की महिला ने कहा, उस पड़ोसी से कभी उनकी कहासुनी या कोई झगड़ा नहीं हुआ। लेकिन उसके इस बर्ताव से पीड़ित मुस्लिम परिवार सहमा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, मनोहर नगर निवासी इस परिवार पर भीड़ ने हमला भी किया। हमलावर पीड़ितों को मकान खाली करने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद भीड़ ने उनके घर पर पथराव कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में परिवार के दो लड़कों को चोटें भी आईं। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।
घायल भाइयों में से एक बशीर ख़ान ने बीबीसी को बताया कि 5 अप्रैल की शाम 9 बजे वो प्रधानमंत्री मोदी की अपील का पालन कर रहे थे, लेकिन उस वक्त घर के बाहर जलने वाले बल्ब को बुझाने के कारण उनके पड़ोसियों ने उनके साथ गाली गलौच की। वो कहते हैं दोनों पक्षों के बीच रात को कहसुनी भी हो गई लेकिन उसके बाद मामला ठंडा पड़ गया। लेकिन अगले दिन सवेरे उन्होंने अपने हिंदू पड़ोसियों से बात की और गाली गलौच करने की वजह जाननी चाही तो उनके पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया।
वो कहते हैं कि इसके बाद क़रीब दर्जन भर पड़ोसियों ने पास ही कुर्सी पर बैठे उनके छोटे भाई सादिक़ ख़ान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सादिक ख़ान के घायल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरु हो गई। बशीर ख़ान कहते हैं, “हम चारों भाइयों को हाथों पर, पैरों पर, चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। छोटे भाई संदीप को गंभीर चाटें आई हैं। उसकी हालत ठीक नहीं है और उसे जींद ज़िला अस्पताल ने इलाज के लिए पीजीआईएमएस रोहतक रेफ़र किया है।”

No comments