जख्मी नीलगाय को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
जख्मी नीलगाय को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला
कटीले तारों में फंसकर एक नीलगाय की हालत बिगड़ गई।
लहूलुहान नीलगाय ने गांव में शरण ली, तो वहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा में शुक्रवार को लोगों ने एक जख्मी नीलगाय खेतों के किनारे देखी। लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी।
वन विभाग के लोगों के पहुंचने से पहले ही गांव के आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में ग्रामीणों ने डीएफओं को फोन किया तो वन विभाग के अधिकारी और कर्मी गांव पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वनकर्मियों ने गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
No comments