युवती के साथ लिव इन में रहकर किया प्रेम विवाह, बाद में कर ली दूसरी शादी
सदर थाना क्षेत्र में महिला ने युवक पर प्रेम-विवाह करने व पेय-पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके पिलाने व दुष्कर्म करने के आरोप के मामले में पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की हैं। आरोपित आशु ने अदालत से जमानत ले रखी हैं। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ की हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

एक महिला ने पुलिस को 29 फरवरी को सदर थाने में शिकायत देकर बताया था कि वह निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। उसके साथ आशु राणा नाम का युवक भी नौकरी करता था। एक ही कपंनी में दोनों की नौकरी होने के कारण दोनों में अक्सर बाते होने लगी।
वह उसके साथ लिव-रिलेशनशिप में रहने लगी। उसके बाद मंदिर में आशु के साथ प्रेम-विवाह कर लिया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे पेय-पदार्थ में नशीली वस्तु मिलाकर पिला दी।
उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने बताया कि उसके साथ शादी होने के बाद बावजूद उसके दूसरी शादी कर ली। मामले को लेकर उसने परिजनों को अगवत करवाया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।
जांच अधिकारी एएसआई सीमा ने बताया कि आरोपित ने अदालत से जमानत ले रखी हैं। आरोपित से मामले को लेकर पूछताछ की गई हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

No comments