Breaking News

किसी महिला के दिल में अपने लिए जगाना है प्यार तो ये टिप्स करेंगे मदद

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : News State )
New Delhi :
आप जिस महिला को चाहते हैं बदले में वो भी आपको चाहे ये जरूरी तो नहीं? लेकिन... ये संभव है, पर इसमें समय लगता है, उससे पहले कुछ चीजें हैं जिन्हें आपको बारीकी से समझना होगा तब जाकर आपको आपका प्यार मिल सकता है. तो आज हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जो बहुत हद तक आपको आपके प्यार से मिला सकते हैं.
जल्दबाजी नहीं मेरे दोस्त, ये दिल का मामला है :
देखा गया है कि महिलाएं ऐसे पुरुष के साथ रहना पसंद करती हैं जो हर दिन की उनकी बोरिंग लाइफ से उनको कुछ देर के लिए ही सही जुदा रख सके. ओ ओ मेरे हीरो पहले पूरा सुनो तो सही....! यहां सावधानी बरतने की भी पूरी जरूरत है. जी हां महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद हैं लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं कि हर बार वो शख्स आप ही बनें. याद रखें कि महिलाएं कभी भी चिपकू पुरुष के साथ रहना पसंद नहीं करती हैं. याद रहे आपमें एक फ्रैश एटीट्यूड भी जरूरी है..
अपने प्यार को पूरी तरह से प्रकट न करें :
आपको ये बात थोड़ी गलत लग रही होगी? पर हां ! आपको अपना प्यार इतनी जल्दी प्रकट नहीं करना है, क्योंकि आपको पहले अपने पार्टनर के दिल में भी यही फीलिंग जगानी होगी. इसके लिए आपको तब तक धैर्य के साथ इंतजार करना होगा जबतक कि आपका पार्टनर आप पर पूरी तरह भरोसा न जताने लगे. आप अपने प्यार को सामने नहीं रखेंगे.. इससे होगा ये कि आपका पार्टनर जब भी आपसे मिलेगा आपमें उस बात को ढूंढने की कोशिश करेगा और इसके बाद वह आपके बारे में ज्यादा सोचना शुरू करेगा. एक और बात इस पर काम करते हुए आप ये सुनिश्चित करलें कि आप ने अपने पार्टनर के मन में अपनी फीलिंग्स को लेकर शक डाल दिया है.
अपनी कमी फील कराएं :
मेरे दोस्त यहां तक आने के बाद अब बात आती है एक और कदम चलने की वो ये कि अपने पार्टनर को अपनी कमी महसूस कराना. आपकी अनुपस्थिति निश्चित रूप से उसे आपकी याद दिलाएगी और आपसे मिलने के लिए उसे तरसाएगी.
थोड़े रचनात्मक बनें :
संभवतः, ज्यादातर लोग इस टूल का इस्तेमाल एक हथियार के रूप में करते हैं ताकि एक महिला भी उनके प्यार में गिर जाए. देखा जाए तो ये टूल महिला और पुरुष दोनों पर ही काम करता है. यह निश्चित रूप से एक महिला की संपूर्ण लवी-डवी (lovey-dovey)अभिव्यक्ति को आपके लिए चित्रित करेगा. अगर आप अपने पार्टनर के दिमाग में ये डालने में सफलता हासिल कर लेते है कि आपके पास और भी कई अच्छी महिला दोस्त हैं आप ही पहली और अंतिम नहीं हैं तो इसके बाद वो ज्यादा कोशिश करेगी कि वो ऐसा क्या करे कि आपका ध्यान सिर्फ उस पर हो.

No comments