Breaking News

पिंक साड़ी वाली इस आंटी ने लड़की को घर में बंद कर कराया ऐसा घिनौना काम, कचरा फेंकने आई तो बताई अपनी पीड़ा जानकर उड़ जायंगे आपके होश


छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक घर से आंटी और अंकल को गिरफ्तार किया है। आंटी पिंक साड़ी में है और अंकल पैंट शर्ट में। लेकिन इनके घिनौने खेल के बारे में जानेंगे तो दंग रह जाएंगे। पिंक साड़ी वाली आंटी की करतूत सुनाते वक्त, उनकी चंगुल से छूटी लड़की फफक पड़ती है। आंटी और अंकल ने उसे छह दिन से घर के एक कमरे में बंद कर रखा था। 
दरअसल, छतरपुर स्थित सिविल लाइन थाने की पुलिस ने रविवार को दो ऐसे ही लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों पर ही बहुत ही संगीन आरोप हैं। इऩ दोनों की करतूत से मोहल्ले के लोग भी वाकिफ थे लेकिन पुलिस के पास कभी किसी ने शिकायत नहीं की। इनके चंगुल में फंसी एक लड़की ने हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत की।
देह व्यापार के लिए बना रहे थे दबाव
सिविल लाइन थाने के लोकनाथपुरम कॉलोनी में सतना की छह दिन से बंधक नाबालिग ने किसी तरह से पड़ोसियों को अपनी व्यथा सुनाई तब पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने छापेमारी करके नाबालिग को बरामद कर आरोपी दंपति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, पति फरार हो गया। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है, जिसने किराएदार के बारे में थाने में सूचना नहीं दी थी।
कचरा फेंकने आई तो बताई अपनी पीड़ा
बंधक बनी नाबालिग लड़की छठे दिन जब कचरा फेंकने के लिए घर से बाहर आई तो मौका पाकर मोहल्ले की दूसरी महिलाओं से अपनी पीड़ा सुनाई। उसने बचाने का आग्रह किया। मोहल्ले के लोगों ने मामले की सूचना डायल हंड्रेड को दी। पुलिस ने नाबालिग को आरोपियों की गिरफ्त से छुड़ाया। पुलिस ने मकान मालिक राममिलन चौरसिया, आरोपी महिला रेखा सेन को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी महिला का पति मुकेश सेन मौके से फरार हो गया।

पीड़िता ने यह कहा
इनके चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित लड़की ने कहा कि ये लोग जबरदस्ती मुझे सतना से कार में पकड़कर लाए थे। छतरपुर में ये लोग हमें गलत काम करवाने के लिए रखे थे। छह दिन से घर में बंद रखी थी। मुकेश और राखी हमको घर में रखा था। मुझे पता नहीं था कि ये लोग हमसे ये काम करवाएंगे। सतना ये लोग मुझे नहीं जाने दे रहे थे। कचरा फेंकने के नाम पर हम वहां से भागे हैं।

No comments