Breaking News

मेडिकल टीम पर हमला करने के लिए उसका रहा था मोहम्मद मोइन, पुलिस ने कर दिया ऐसा हाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर के परकोटे में सोशल मीडिया के जरिए लोगों को उकसाने और उसके बाद मेडिकल टीम पर हमले करवाने के आरोपी ग्रुप एडमिन गलता गेट थाना इलाका निवासी मोहम्मद मोइन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उसके ग्रुप के चार अन्य लोगों की तलाश में है। इन लोगों ने यह मैसेज अन्य ग्रुप में भेजा था और उसके बाद ही परकोटे में मेडिकल टीम पर हमले करने और उनसे मारपीट करने के मामले सामने आए थे।
मोइन जो ग्रुप चलाता था, उसमें वह मेडिकल टीम और स्क्रीनिंग करने आने वाली टीमों के खिलाफ जहर उगल रहा था। वह उनके खिलाफ गलत अफवाहें शेयर कर रहा था, जिससे लोग अपनी जांच और स्क्रीनिंग कराने में कतरा रहे थे। मेडिकल टीमों ने पुलिस को बताया था कि कई जगहों पर टीमों से किसी ने जांच ही नहीं कराई और लोगों ने अपने घर बंद कर लिए। मेडिकल टीमों से मारपीट करने के अलावा उनके गाली-गलौच तक की गई। गलता गेट क्षेत्र में तो सर्वे करने गई टीम को एनआरसी जांच के लिए आए एजेंट तक बताया गया और महिला मेडिकल कार्मिकों के साथ धक्का-मुक्की तक की गई। उनका मोबाइल छीन लिया और दस्तावेज तक फाड़ दिए गए थे।
उधर, परकोटा क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे और स्क्रीनिंग करने वाली मेडिकल टीम अब एसडीआरएफ की टुकड़ी के घेरे में रहेगी। टीमों पर हमले और उनसे मारपीट के बाद अब यह कदम उठाया गया है। एसडीआरएफ की दो टुकडिय़ों को स्क्रीनिंग टीमों के साथ भेजा जाना है। जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ जगहों पर टीमों से अभद्रता की गई, कई लोग अपने बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं और कई जगहों पर सर्वे करने वाली मेडिकल टीमों को पीटा तक गया है। ऐसे में अब उनकी सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीमों को उनके साथ जोड़ा गया है। ये टीमें मौके पर ही एक्शन लेंगी और अभद्रता करने वालों से सख्ती से निपटेगी।
उसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। कमिश्नर श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में तीन दिनों से पंद्रह ड्रोन भी नजर बनाए हुए हैं और इनका पॉजिटिव असर भी देखने को मिला है। छतों पर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं हो रही थी, अब वहां पर भी नियमों का ध्यान रखा जा रहा है। इन ड्रोन को अभय कमांड सेंटर्स से जोड़ा गया है, ताकि पूरी नजर रखी जा सके। जैसे ही कुछ नियमों के खिलाफ होता दिखता है, लोकल पुलिस को उसकी लोकेशन भेजी जाती है और पुलिस इस पर एक्शन लेती है।

No comments