आँखों के नीचे काले घेरे दूर करने के आसान उपाय, जानिये आप भी
कई बार बहुत अधिक तनाव या नींद पूरी न होने से आँखों के नीचे काले घेरेहो जाते हैं, जो बहुत ही खराब दिखते हैं, तो आज हम आपको आँखों के नीचे काले घेरे दूर करने के कुछ आसान से उपाय बताने वाले हैं, तो चलिए जान लेते हैं।
आँखों के नीचे काले घेरे दूर करने के उपाय

1- टमाटर का रस आँखों के नीचे काले घेरों को नेचुरली कम करते हैं और धीरे धीरे इससे छुटकारा भी मिल जाता है, साथ स्किन में चमक भी आती है।
2- डार्क सर्कल्स को दूर करने आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर आँखों के नीचे लगाने से काले घेरे दूर होते हैं और स्किन टाईट होती है।

3- कच्चे दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दें, फिर इस दूध को कॉटन की मदद से आँखों के नीचे लगा लें, रोजाना इस प्रक्रिया को करने से डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हैं।
4- टी बैग्स को पानी में डुबोकर कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें, बाद में इसे आँखों के नीचे रखकर कुछ देर के लिए लेट जाएँ, डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

5- संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पाउडर बना लें, फिर इस पाउडर में गुलाबजल मिलाकर आँखों के नीचे लगायें, आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।
तो अगर आप भी किसी स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल या ब्यूटी समस्या से परेशान हैं, तो हमे कमेंटबॉक्स में जरुर बताएं।
आँखों के नीचे काले घेरे दूर करने के आसान उपाय, जानिये आप भी
Reviewed by kunal
on
05:21
Rating: 5
No comments