आर्या परमाना। एक दौर था जब इस नाम को दुनिया के सबसे मोटे बच्चे के नाम से जाना जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आर्या अब एकदम दुबला-पतला हो चुका है। बेहिसाब मोटे शरीर वाले आर्या परमाना के दुबले होने के वीडियोज़ और तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। 
कहां का है ये लड़का?
Third party image reference
ये लड़का इंडोनेशिया का रहने वाला है। पहले इसका वज़न था 193 किलोग्राम। उस वक्त आर्या को दुनिया का सबसे मोटा लड़का माना जाता था। लेकिन अब आर्या बिल्कुल बदल चुका है। दुबला-पतला आर्या अब एक वीडियो में जिम में कसरत करते हुए दिखाई दे रहा है।
Third party image reference
प्रतिष्ठित अखबार डेली रिपोर्ट के मुताबिक, एडे राय नाम के एक फिजिकल ट्रेनर ने आर्या की दुबले होने की ये तस्वीरें और वीडियोज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है।
कैसे पतला हुआ आर्या?
Third party image reference
आर्या की वज़न घटाने की यात्रा शुरू हुई साल 2016 में। उस समय आर्या की उम्र मात्र 10 साल थी। आर्या ने तभी से ही वज़न घटाने का अपना सफर शुरू कर दिया। आर्या को अब इसमें कामयाबी मिली और आज आर्या पहले से बेहद दुबला-पतला हो चुका हैं।
अब क्या बचा है?
Third party image reference
आर्या का वज़न तो काफी कम हो चुका है। लेकिन अभी भी उसके शरीर पर मौजूद एक्स्ट्रा त्वचा को हटाना बाकि है। आर्या के पिता ने बताया है कि मोटापा कम करने के लिए उसकी सर्जरी भी हुई है और उसने एक्सरसाइज़ और डाइट पर भी मेहनत की है। हालांकि अभी भी शरीर पर मौजूद एक्स्ट्रा खाल को हटाने के लिए आर्या को 2 और सर्जरी के दौर से गुज़रना होगा।