Breaking News

रात में लोगों को मस्जिद में इकट्ठा कर नमाज अदा करवा रहा था मौलवी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिनों तलैया स्थित जैनब मस्जिद इस्लामपुरा में इमाम सहित करीब 30 लोग रात के वक़्त जमा होकर नमाज अदा कर रहे थे। शहर के टीला जमालपुरा इलाके में मस्जिद के इमाम शाहीद नासिर के घर में लोग इकट्ठा होकर नमाज अदा कर रहे थे।
लॉकडाउन के बावजूद सामूहिक नमाज से बाज नहीं आ रहे मजहबी ठेकेदार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दिल्ली के निजामुद्दीन में जमात तब्लीगी के इज्तिमा ने कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा किना बढ़ा दिया है यह किसी से छिपा नहीं। बावजूद इसके मजहबी ठेकेदार चेत नहीं रहे। खुद के साथ दूसरों की भी जान के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है।
लॉकडाउन के बावजूद यहॉं की एक मस्जिद में मौलवी बुधवार की रात 25-30 लोगों को नमाज अदा करवा रहा था। पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मस्जिद में ताला लगवा दिया है। उल्लेखनीय है कि सोशल डिस्टेंसिंग कोरोना संक्रमण को रोकने का सबसे कारगर उपाय है। कई इस्लामी धर्मगुरुओं ने भी इसका पालन करते हुए सामूहिक और मस्जिद में नमाज अदा नहीं करने की अपील की है। प्रशासन ने भी एक साथ लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा रखी है।

No comments