Breaking News

पत्नी के थे किसी से संबंध, पति ने मना किया और फिर.., प्रेमी को पता लगा तो उठा दिया ऐसा कदम, जानकर रह जाओगे दंग


त्नी के किसी और से प्रेम संबंध थे। पति ने कई बार पत्नी को समझाया भी था। मामला पंचायत भी पहुंचा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। आखिरकार पति ने पत्नी की कस्सी से काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति विष्णु ने गुनाह कबूल करते हुए खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर भी कर दिया। उधर, प्रेमिका की हत्या की बात सुनते ही उसके प्रेमी सोनू ने भी कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ममता पुत्री कांशीराम निवासी गांव दौलतपुरा, तहसील संगरिया, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान की शादी करीब सात वर्ष पूर्व राजांवाली निवासी विष्णु पुत्र लाल चंद के साथ हुई थी। विष्णु के भाई महेंद्र ने बताया कि ममता का पिछले कुछ समय से गांव के ही निवासी व डेयरी चलाने वाले युवक सोनू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि सोनू की डेयरी को पंचायत ने कुछ दिन पूर्व ही बंद करवा दिया था। प्रेम संबंधों को लेकर कई बार पंचायत भी बैठी। 
इसी बात को लेकर ममता व विष्णु में क्लेश रहता था। दो बार तो ममता के पास उक्त युवक द्वारा दिया गया मोबाइल भी पकड़ा गया था। इसी से दुखी होकर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे जब ममता व उसके बच्चे सोए हुए थे तो विष्णु ने पत्नी के गले पर कस्सी से वार कर उसको मौत को घाट उतार दिया। करीब तीन बजे इसकी सूचना थाना बहाववाला पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जसकार ङ्क्षसह के अलावा डीएसपी संदीप सिंह ने मौके का जायजा लिया।

No comments