बेनाफ्शा सूनावाला को डेट कर रहे हैं प्रियांक शर्मा, फोटो शेयर कर खुद किया खुलासा
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और टीवी सेलिब्रिटी प्रियांक शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर थी कि प्रियंका शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अब इस खबर पर पक्की मोहर लग गई हैं। इस कपल ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
खुद इस कपल ने अपनी फोटो शेयर करके जानकारी दी हैं। प्रियांक ने सोशल मीडिया पर बेनाफ्शा की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। पहले बेनाफ्शा ने भी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'ये स्थिर है.. ये अभ्यस्त है। वहीं प्रियांक ने भी इसी फोटो को अपने इंस्टाग्रामम पर शेयर करके कहा, 'कंफर्मेशन'।

No comments