Breaking News

लॉकडाउन में प्रेमी संग भागी लड़की, अलग धर्म का मामला, पुलिस पर गंभीर आरोप

एक तरफ तो देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन है, यातायात के सभी साधन बंद पड़े है। किसी को एक जगह से दूसरे जगह जाने की इजाजत नहीं है, बावजूद इसके कुछ घटनाएं सामने आ रही हैं, जहाँ लॉकडाउन को लेकर ही गंभीर सवाल खड़े होते हैं । केरल के कोझिकोड जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आयी है, जो केरल पुलिस के सख्ती से लॉकडाउन करने पर ही सवालिया निशान लगाती है । मामला यूँ हैं कि,

Third party image reference
केरल के कोझिकोड जिले से सटे एक गाँव थामारास्सेरी में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ लॉकडाउन के बिच ही फरार हो गयी । ख़बरों की मानें तो दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं ।
पुलिस के अनुसार युवती की उम्र 21 वर्ष और युवक की उम्र 23 वर्ष है । दोनों के कई वर्षों से प्रेम चल रहा था और शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-धर्म की वजह से परिवार राजी नहीं हो रहा था। ऐसे में दोनों घर से भाग निकले ।

Third party image reference
पिता ने पुलिस में अपहरण की रपट तो लिखाई, लेकिन पुलिस की दबिश से डर के वे दोनों स्वयं सामने आ गए । मजिस्ट्रेट के सामने स्वीकार कर लिया कि, वह अपनी मर्जी से गयी थी ।
प्रेमी जोड़ा बालिग़ है, ऐसे में उसे साथ रहने से रोकने का अधिकार कोर्ट के पास नहीं है, बावजूद इसके दोनों के लॉकडाउन तोड़ने का प्राथमिकी दर्ज किया गया है ।

Third party image reference
सबसे बड़ा सवाल तो यह भी है कि अगर सख्त लॉकडाउन किया गया है, तो कैसे कोई घर से भाग सकता है ?
ऐसी ही सही और सटीक ख़बरों के लिए हमें फॉलो जरूर कर लें । फॉलो लिंक ऊपर है ।

No comments