इंदिरा गांधी के कितने बेटे थे उनके नाम क्या है? जानिए इंदिरा गांधी से जुड़े अनसुने राज
नमस्कार मित्रों आप सभी लोगों का इस चैनल पर हार्दिक स्वागत है। इंदिरा गांधी भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही हैं। यह भारत की तीसरी प्रधानमंत्री रही थीं। इंदिरा गांधी का जन्म इलाहाबाद (वर्तमान समय में प्रयागराज) में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा माता का नाम कमला नेहरू था। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था।
Third party image reference
इंदिरा गांधी का बचपन इलाहाबाद में ही गुज़रा था। चूंकि, इंदिरा गांधी के पिता जवाहरलाल नेहरू उस समय भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। इस कारण वह अधिक्तर परिवार से दूर ही रहते थे। इस कारण इंदिरा गांधी का बचपन माता कमला नेहरू के ही साथ बीता था। वह अपनी माता के साथ इलाहाबाद स्थित Anand Bhavan में रहती थी। वर्तमान समय में आंनद भवन एक बड़े म्यूज़ियम के रूप में जाना जाता है। यह म्यूज़ियम नेहरू परिवार को ही समर्पित है। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दो बेटे थे। बड़े बेटे का नाम राजीव गांधी था तथा दूसरे यानी कि छोटे बेटे का नाम संजय गांधी था।
Third party image reference
● राजीव गांधी
राजीव गांधी का जन्म 20 August 1944 को मुंबई में हुआ था। शुरुआती शिक्षा घर पर पूरी करने के बाद 7 वर्ष की उम्र में 1951 में उनका एडमिशन Shiv Niketan school में हुआ। इसके बाद 1954 में वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित निजी स्कूलों में गिने जाने वाले Doon School देहरादून में आ गए। इसके बाद वह 1961 में उन्हें पढ़ाई के लिए लंदन भेज दिया गया।
Third party image reference
1962 से 1965 तक उन्होंने Trinity College, Cambridge में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। लेकिन वह डिग्री हासिल किए बिना ही इसे छोड़ दिया। इसके बाद राजीव गांधी ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए Imperial College London में एडमिशन लिया। लेकिन यहां भी पढ़ाई पूरी नही कर पाए। 1966 में भारत आ कर पायलट बन गए। Air India में बतौर पायलट काम भी किया।
Third party image reference
राजीव गांधी को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भारत का प्रधानमंत्री बनाया गया था। Rajiv Gandhi मात्र 40 वर्ष की उम्र में ही भारत के प्रधानमंत्री बने थे। इस तरह वह सबसे कम उम्र में ही भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बने थे। इन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में 31 October 1984 को शपथ ली तथा 2 December 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। 21 मई 1991 को राजीव गांधी की हत्या एक चुनावी सभा में कर दी गयी थी। राजीव गांधी की पत्नी का नाम सोनिया गांधी है। इनके बेटे का नाम राहुल गांधी तथा बेटी का नाम प्रियंका गांधी है।
Third party image reference
● संजय गांधी
संजय गांधी का जन्म 14 December 1946 को दिल्ली में हुआ था। यह इंदिरा गांधी के दूसरे तथा छोटे बेटे थे। संजय गांधी को इंदिरा गांधी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था। माना जा रहा था कि यह कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेंगे। यह पेशे से एक पायलट थे। 23 June 1980 को Safdarjung Airport, नई दिल्ली में एक जहाज़ उड़ाने के दौरान जहाज़ के क्रैश करने से संजय गांधी की मौत हो गयी। संजय गांधी की पत्नी का नाम मेनका गांधी है। इनके पुत्र का नाम वरुण गांधी है।





No comments