फर्रुखाबाद में वकील ने घर के अंदर खुद को गोली मार की आत्महत्या

फर्रुखाबाद में वकील ने घर के अंदर खुद को गोली मार की आत्महत्या
कायमगंज कोतवाली के जौरा गांव निवासी वकील बृजेश सिंह ने घर के अंदर स्वयं को गोली से उड़ा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गयाl बड़े भाई प्रमोद सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से एक तमंचे के साथ सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि अब जीने की इच्छा समाप्त हो गई है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए।
यह सुसाइड नोट थाना अध्यक्ष के नाम है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर बड़े भाई ने बताया कि वह भोर में 3 बजे के करीब मंडी चला गया था। घर पर परिवार के अन्य सदस्य थे। सुबह को तखत पर बृजेश खून से लथपथ पाए गए। गोली उनके सीने के नजदीक लगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच पड़ताल में साफ हुआ है कि वकील ने गोली मारकर आत्महत्या की है।
फर्रुखाबाद में वकील ने घर के अंदर खुद को गोली मार की आत्महत्या
Reviewed by kunal
on
13:52
Rating: 5
No comments