डीएम ने पैदल चलकर लिया बाजार का जायजा
जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने शुक्रवार को भिनगा बाजार में पैदल जा कर सब्जी, टमाटर, प्याज व खीरा की खरीदारी की। जनरल स्टोरों पर पैदल जाकर दाल, चावल, आटा, ब्रेड व रोजमर्रा की सामग्रियों का भाव भी लिया। अरहर दाल भी खरीदा। इस दौरान उन्हें टमाटर, प्याज व खीरा निर्धारित मूल्य पर ही मिला, लेकिन नई बाजार स्थित राजेश किराना स्टोर पर अरहर की दाल का काफी मोल भाव करने पर भी 100 रुपये किलो दिया गया। प्रशासन की ओर से अरहर दाल का भाव 65 से 90 रुपये किलो तक निर्धारित किया गया है। अधिक मूल्य लेने पर डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार को तलब किया और संबंधित दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिले के सभी जनरल स्टोर के संचालकों व सब्जी विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मूल्य पर ही लोगों को रोजमर्रा के सामानों को मुहैया कराएं।
निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य जिले के किसी भी उपभोक्ता से लिया गया और शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि मुनाफाखोरों पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारियों को सादे वेश में खरीदारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments