Breaking News

डीएसपी दविंदर सिंह मामले में नया खुलासा, हिजबुल से लेता था इतनी तनख्वाह

डीएसपी दविंदर सिंह साल 1990 में बतौर सब-इंस्पेक्टर कश्मीर में तैनात किए गए, फिर महज 6 साल में उसे आतंकियों के खिलाफ कारवाई करने वाले स्पेशल ग्रुप में शामिल कर लिया गया था। 1997 में सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बना दिया गया, फिर उसके बाद उस पर कई तरह के आरोप लगे। अब डीएसपी दविंदर सिंह को आतंकियों की सहायता करने के मामले में गिरफ्तार कर लिए गया है।

Third party image reference
इसके बाद मामले की जांच का अधिकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दे दिया गया। उसके हर ठिकाने पर छापेमारी की गई और कई सारे अहम सुराग भी हाथ लगे। उसके घर से हथियार भी बरामद किए गए और पूछताछ के दौरान भी उसने कुछ बड़े खुलासे किए।

Third party image reference
मामले में बड़ा खुलासा
11 जनवरी को गिरफ्तार किए गए डीएसपी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है और परत दर परत मामले में खुलासे हो रहे हैं। मिली ताजा जानकारी के अनुसार डीएसपी दविंदर सिंह आतंकी संगठन हिजबुल से तय सैलरी ले रहा था। दविंदर ने ना सिर्फ नदीम को दिल्ली भेजने के लिए पैसे लिए थे बल्कि वह पूरे साल मदद के लिए नियम अनुसार पैसे लेता था। अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि दविंदर आतंकी संगठन हिजबुल से 20-30 लाख रुपए की मांग कर रहा था।

No comments