मच्छरों से चाहिए छुटकारा, तो घर में लगाएं मॉस्किटो रेपेलेन्ट प्लांट्स
मौसम कोई भी हो मच्छरों का प्रकोप किसी न किसी बीमारी को बढ़ावा दे ही देता है। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए कुछ पौधों का भी उपयोग किया जा सकता है। जो हमारे आसपास ही मौजूद हैं। तुलसी, गेंदा, रोजमेरी और लौंग कुछ ऐसे ही पौधों के उदाहरण हैं जिन्हें लगा कर आप मच्छरों से भी बच जाएंगे और आपके पैसे भी नहीं खर्च होंगे। साथ ही आप कैमिकल्स के प्रभाव से भी बचे रहेंगे। आइए आज हम यहां आपको इन पौधों के बारे में बताते हैं -
मच्छरों को दूर भगाने वाले पौधे
1. तुलसी (Holy Basil) – तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है. इसके साथ ही यह वातावरण को भी शुद्ध करता है. मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए भी तुलसी का पौधा काफी कारगर है. आप अपने घर के बाहर दरवाजे के पास, खिड़की पर तुलसी का पौधा रख सकते हैं. तुलसी की महक से मच्छर दूर रहते हैं. अगर मच्छर के काटने से शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं तो इसपर तुलसी की पत्तियां मसलकर रगड़ने से फायदा मिलता है.
Google
तुलसी एक खास जड़ी-बूटी के रूप में जानी जाती है इसकी महक बहुत ही अच्छी होती है इसकी पत्तियों को खाने में भी उपयोग किया जाता है। आप कोई भी किस्म की तुलसी अपने घर में लगा सकते है लेकिन नीम्बू तुलसी, पेरू तुलसी और दालचीनी तुलसी बहुत ही ज्यादा असरदार होती है इनकी महक बहुत तेज होती हैं।
2. नीम (Neem) – नीम से हर कोई परिचित है। इसमें कई सारे गुण होते हैं और इससे कई सारी औषधियां भी बनाई जाती है। यह काफी असरदार भी है। नीम के गुणों को तो सब जानते ही है और इसके महत्व को भी की यह आर्युवेद में कितना सहायक है। नीम का पौधा बहुत ही अच्छा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट माना जाता है।
Google
नीम के पौधों में कीड़ें-मकोड़ें और मच्छरों को दूर भगाने वाले कई तत्व मौजूद रहते है। इसकी पत्तियों को जलाकर आप मच्छरों को दूर रख सकते है और इसके तेल को त्वचा पर भी लगा सकते है जिससे मच्छर आपके पास नहीं आयेंगे।
3. गेंदा (Marigold) – मच्छरों से छुटकारा दिलाने में गेंदे का पौधा भी काफी कारगर है. मच्छर गेंदे के फूल की खुशबू से दूर भागते हैं. दरअसल, इसमें पायरेथ्रम नामक एक ऐसा तत्व है जिससे मच्छर दूर भागते हैं.
Google
गेंदे के पौधे 6 इंच से लेकर 3 फीट तक बढ़ सकते हैं। गेंदे के पौधें दो प्रकार के होते है- पहला अफ्रीकन और दूसरा फ्रेंच। ये दोनों ही पौधें मॉस्किटो रिपेलेन्ट होते हैं। गेंदे के पौधों पर लगने वाले फूल ऑरेंज और लाल रंग के होते हैं और ये फूल सूरज की रौशनी के कारण बढ़ते है।
4. लेमन बाम (Lemon balm) – लेमन बाम भी मच्छरों को दूर भगाने में सहायक होता है। यह पौधा बहुत ही तेजी से बढ़ता है। इस पौधें की पत्तियों में सिट्रोनेला की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस पौधें की कुछ किस्मों में 38% तक सिट्रोनेला पाया जाता है। मच्छरों को अपने से दूर रखने के लिए आप इसकी पत्तियों को रगड़कर त्वचा पर लगा सकते हैं।
5. गुलमेंहदी (Rosemary) – रोजमेरी नामक यह पौधा एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। रोजमेरी के पौधों की लम्बाई 4-5 फ़ीट तक ही रहती है इससे ज्यादा ये पौधें नहीं बढ़ते। इन पौधों को आप आसानी से अपने घर में घमलों के अंदर लगा सकते है।
इस पौधें में नीले रंग के फूल आते है जो बहुत ही सुन्दर होते है। रोजमेरी के पौधें गर्मी में बढ़ते है और सर्दी में ये नष्ट हो जाते है इसलिए इनको सर्दी में घर के अंदर रखा जाता है और गर्मी में बाहर।
6. सिट्रोनेला घास – सिट्रोनेला ग्रास नामक यह पौधा मच्छरों को दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका है। यह मात्र 2 मीटर तक ही बढ़ता है और इस पर लगने वाले फूल लॅवेंडर जैसे रंग के होते हैं। इससे निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल कई प्रकार के हर्बल प्रोडक्ट्स में उपयोग किया जाता है।
यह डेंगू पैदा करने वाले मच्छरों को भी दूर भगाने में सहायक होता है। मच्छरों को दूर भागने के लिए इसके ऑयल की कुछ बूंदे बगीचे में जलने वाली कैंडल्स और लालटेंस में छिड़क कर जला दें। यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी असरदार और उपयोगी होता है।



No comments