Breaking News

पाकिस्तान ही नहीं, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने भी भारतीय लड़कियों को बनाया है दुल्हन


विदेशी खिलाड़ी जिनकी पत्नियां है भारतीय
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxewell) ने हाल ही भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन (Wini Raman) के साथ सगाई कर ली है और इंस्टाग्राम के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की. मैक्सवेल (Glenn Maxewell) लंबे समय से विनी को डेट कर रहे हैं. 26 वर्षीय विनी का नाता भारत (India) से है हालांकि उनका जन्म ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न (Melbourne) में हुआ था. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी विदेशी खिलाड़ी ने भारतीय मूल की लड़की से शादी की है. इससे पहले कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं जिसकी शुरुआत न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने की थी.

ग्लेन टर्नर और सुखविंदर कौर गिल
न्यूजीलैंड की टीम के हरफनमौला बल्लेबाज माने जाने वाले ग्लेन टर्नर ने 1973 में जुलाई में शादी की थी.  सुखविंदर को न्यूजीलैंड में सुक्खी टर्नर के तौर पर जाना जाता है. ग्लेन टर्नर 1971 में भारत के अपने पहले दौरे पर एक पार्टी के दौरान सुखविंदर गिल से मिले थे. यहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई. दूर रहने के बावजूद दोनों के प्यार में कोई कमी नहीं आई और साल 1973 में दोनों ने शादी कर ली. सुखविंदर न्यूजीलैंड जाकर राजनीति में सक्रिय हो गईं. वह साल 1995 से लेकर 2004 तक डुनेडिन की मेयर रहीं थीं. वह न्यूजीलैंड में भारतीय लोगों का बड़ा चेहरा मानी जाती हैं.

ग्लेन टर्नर न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हैं वहीं अब सुखविंदर कीवी नेता बन चुकी हैं


माइक बर्ली और माना सारभाई
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक ब्रेयरली (Mike Brearley ) ने साल 1981 में इंग्लैंड को एशेज में जीत दिलाई थी. माइक की होने वाली पत्नी माना से पहली मुलाकात साल 1976-77 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर हुई थी. माना गुजरात के बड़े उघोगपति गौतम साराभाई की बेटी थीं. गौतम साराभाई चाहते थे कि उनके दामाद को गुजरात की संस्कृति के बारे में पता होना चाहिए. इसी कारण माना से शादी से पहले माइक ने चार साल तक गुजराती भाषा सीखी थी. शादी के बाद माना माइक के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं.

No comments