Breaking News

पति की मौत से दुखी पत्नी ने अपने पीछे बेटा व बेटी को बिलखता छोड़कर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

थाना बरला क्षेत्र के गांव मूढ़ेल में एक महिला ने पति की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

अलीगढ़। थाना बरला क्षेत्र के गांव मूढ़ेल में एक महिला ने पति की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मायका पक्ष से परिजन भी यहां पहुंच गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
गांव मूढ़ेल निवासी चरण सिंह ने बताया कि भाई सोरन के चार बेटे हैं। सभी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बीती 18 मार्च को तीसरे नम्बर का सोनू किसी काम से बाइक द्वारा अपनी ससुराल एटा जा रहा था। गांव मुंगरे के पास कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान छह अप्रैल को मौत हो गई। इलाज के कारण कर्जा भी हो गया।
चरण सिंह ने आगे बताया कि सोनू की मौत के बाद से उसकी पत्नी कविता (28 वर्ष) परेशान रहने लगी। वो सोनू को याद करके रोती रहती थी। शुक्रवार देर रात्री उसने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस व उसके मायक पक्ष को घटना की खबर दी। मृतका ने अपने पीछे बेटा पवन व बेटी रीना को बिलखता छोड़ा है।

No comments