कोरोना से जंग में पीएम ने देश से मांगे 9 मिनट, बॉलीवुड का ये रहा रिएक्शन

कोरोना वायरस के चलते देश भर में कर्फ्यू जैसे हालात हैं. पीएम मोदी ने अब कोरोना से जंग में एकजुट करने के लिए रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए मोमबत्ती या दिया जलाने की अपील की है. पीएम की इस अपील पर बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है.
दरअसल पीएम ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी करके पीएम मोदी ने देशवासियों से एक खास अपील की थी. पीएम की इस पहल को बॉलीवुड सेलेब्स का सोपर्ट मिल रहा है. उन्हें तापसी पन्नू, वीर दास, विवेक अग्निरोत्री और रंगोली चंदेल समेत कई सेलिब्रिटी ने इस पहल का समर्थन किया है.
तापसी पन्नू ने ट्वीटर पर एक ट्वीट करके लिखा- नया टास्क yay yay yayy .. वहीं फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने लिखा इससे पुहले कि पागल लोग पीएम को ट्रोल करना शुरु करें, मैं ये कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी भारत के बेस्ट लीडर हैं. वो जानते हैं कैसे भारतीयों को इमोशनली और स्प्रिचुअली लीड करना है. इसके अलावा कोई और दूसरा तरीका भी नहीं है
वहीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा- दीया जलाना एक बहुच अच्छा संकेत है, दीया एक ऐसा और क्रिएट करता है जो बहुत शांत और प्रभावी है. एक दूसरे को हमारे समर्थन को दिखाने के लिए ऐसा करते हैं, मुझे इससे प्यार है जिस तरीके से पीएम मोदी जी हमारी भावनात्मक जरूरतों पर भी ध्यान देते हैं और हमारे जख्मों को हर तरह से ठीक करने की कोशिश करते हैं. जय श्री राम...
कोरोना से जंग में पीएम ने देश से मांगे 9 मिनट, बॉलीवुड का ये रहा रिएक्शन
Reviewed by kunal
on
12:17
Rating: 5
No comments