Breaking News

छोटी सरदारनी की प्रीति ने 9 साल पहले की थी शादी, 1 बेटे की मां होकर भी बेहद खूबसूरत हैं

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला धारावाहिक 'छोटी सरदारनी' टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल माना जाता है। इस सीरियल में कई अहम किरदार हैं लेकिन हम बात कर रहे हैं प्रीति के किरदार की। सीरियल में प्रीति के किरदार को अभिनेत्री नेहा नारंग निभाती हैं।

Third party image reference
'छोटी सरदारनी' में प्रीति के किरदार से नेहा नारंग को टीवी पर एक अच्छी वापसी मिली है, क्योंकि वह लंबे समय तक छोटे पर्दे से गायब रही। असल में वह मां बनी थी। मां बनने के बाद अपने बेटे का ख्याल रखने के लिए उन्होंने छोटे पर्दे से लंबा ब्रेक लिया था। उन्होंने अपने टीवी करियर का आगाज ससुराल गेंदा फूल सीरियल से किया था।

Third party image reference
नेहा नारंग को मां बने हुए 4 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके बेटे का नाम अव्यान है। 4 साल का अव्यान जूनियर केजी में पढ़ता है। वह देखने में काफी क्यूट है। नेहा अक्सर अपने बेटे की तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती हैं। लोग उनके बेटे को काफी पसंद करते हैं।

No comments