मस्जिद पर मिसाइल-ड्रोन से हमला, 70 सैनिकों की मौत, कई घायल, मची अफरातफरी ।
Third party image reference
यमन के मारिब प्रांत मे हूती विद्रोहियों ने एक मस्जिद पर शनिवार को मिसाइल ड्रोन से बडा हमला कर दिया । इस हमले मे करीब 70 सैनिकों की मौत हो गयी और कई लोगों के घायल होने की खबर है । मारिब प्रांत की मस्जिद मे यह हादसा उस समय हुआ, जब मस्जिद मे सैनिक नमाज अदा कर रहे थे । साल 2014 से अरब समर्थित यमन का ईरान समर्थित हूतियों से संघर्ष चल रहा है ।
Third party image reference
सूत्रों के मुताबिक यमन के मारिब मे मिलिट्री कैंप मे स्थित मस्जिद मे ड्रोन और मिसाइल से हमला किया गया । यमन के राष्ट्रपति आबेद्राब्बू मंसूर हादी ने घटना की कठोर निंदा की, और इसे आतंकी हमला करार दिया है । यमन के सरकारी अधिकारियों ने हमले के लिए ईरान समर्थित हूतियों को दोषी ठहराया है, जबकि हूतियों ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नही ली है ।


No comments