कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमारी से निपटने के लिए दुनिया भर की सरकारें जुटी हुई हैं. अलग-अलग देशों में फैली इस महामारी से कई देश जूझ रहे हैं. ऐसे समय में भारत में कई बड़े बिसनेसमैन मदद के लिए सामने आ रहे हैं.
Third party image reference
कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस संकट की घड़ी में दुनिया भर के कई बड़े बिसनेसमैन सामने आए हैं. इस लेख में ऐसे ही कुछ बिसनेसमैन का जिक्र करने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा दान दिया है.

1. रतन टाटा

Third party image reference
कोरोना वायरस से निपटने के लिए रतन टाटा ने देश भर में सबसे बड़ा दान किया है. टाटा ट्रस्ट और टाटा ग्रुप के मालिक रतन टाटा ने 1,500 करोड़ रुपये का दान देने की बात कही है. जिसमें 500 करोड़ टाटा ट्रस्ट देगा और 1000 करोड़ टाटा ग्रुप देगा.

2. अजीम प्रेमजी

Third party image reference
आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी ने इस संकट की घड़ी में 1,125 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. अजीम प्रेमजी दुनिया के सबसे अधिक दान देने वाले लोगों की सूची में शामिल हैं. मार्च 2019 में उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपये दान किए थे.

3. बिल गेट्स

Third party image reference
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं.बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने कोरोना की दवा और टीका बनाने के 750 करोड़ रुपये का दान देने का ऐलान किया है.

4. मुकेश अंबानी

Third party image reference
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कोरोना वायरस के निपटने के लिए 500 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया है. इसके 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जाएंगे. यह जानकारी रिलायंस द्वारा ट्वीट कर दी.

5. मार्क जुकरबर्ग

Third party image reference
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले से ही मदद कर रहे हैं. उन्होंने बे-एरिया में हर रोज कोरोना के 1000 टेस्ट करने की व्यवस्था की है. इसके अलावा उन्होंने इसके इलाज पर रिसर्च के लिए 187.5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया.