यहां 5 दिन तक बिना कपड़ों के रहती हैं महिलाएं!
भारत में कई ऐसी परंपराए हैं जो हमें हैरानी में डाल देती हैं. इन परंपराओं के बारे में बहुत कम लोग जानते है. ऐसी ही ेक परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें औरते 5 दिन तक बिना कपड़ो के रहती हैं.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के गांव पीणी में एक अनोखी परंपरा है. मणिकर्ण घाटी के इस गांव में पति-पत्नी साल के पांच दिन तक आपस में हंसी-मजाक नहीं कर सकते हैं. यही नहीं महिलाएं पांच दिन तक कपड़े भी धारण नहीं कर सकती. उन्हें पांच दिन तक ऊन से बने पट्टू ओढ़ने पड़ते हैं.
17 से 21 अगस्त तक पांच दिनों के लिए गांवों के लोग इस अनोखी परंपरा का पालन करते हैं. मान्यता है कि लाहुआ घोंड देवता जब पीणी पहुंचे थे, तो उस दौरान राक्षसों का बोलबाला था. भादो संक्रांति यानी काला महीने के पहले दिन देवता ने पीणी में पांव रखते ही राक्षसों का खात्मा किया था.
इसके बाद स्त्री-पुरुषों को पांच दिनों के लिए हंसी-मजाक करने की मनाही की थी. महिलाओं को कपड़े की जगह खास तरह के पट्टू ओढ़ने की परंपरा शुरू हो गई, जो आज तक कायम है.

No comments